सोम. मई 6th, 2024

1. यूपीएससी सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।

A. सुमन शर्मा

B. परमिंदर चोपड़ा 

C. मुस्कान शर्मा

D. संतोष कुमारी

2. कितने भारतीय शांति सैनिकों को UN द्वारा Dag Hammarskjold Medal से सम्मानित किया गया है?

A. 3

B. 2

C. 4

D. 5

3. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. क्रिस इवान

B. रॉबर्ट डाउनी

C. कोजी याकुशो

D. जेनिफर लॉरेंस

4. किस भारतीय शटलर ने हाल ही में ‘मलेशिया मास्टर्स 2023’ का खिताब जीता है?

A. किदांबी श्रीकांत

B. मिथुन मंजूनाथ

C. पारुपल्ली कश्यप

D. एचएस प्रणय

5. किस देश ने सतलुज जल विद्युत निगम के साथ नई जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है?

A. नेपाल

B. डेनमार्क

C. ऑस्ट्रेलिया

D. आइसलैंड

6. तंबाकू विरोधी दिवस मनाया जाता है?

A. 28 मई

B. 31 मई

C. 29 मई

D. 30 मई

7. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कौन बन गई है?

A. जागृति वर्मा

B. मुस्कान शर्मा

C. परमिंदर चोपड़ा

D. संतोष कुमारी

8. किसे वैश्विक जलवायु परिवर्तन पैनल COP28 के लिए सलाहकार समिति में नामित किया गया है?

A. गौतम अडानी

B. रतन टाटा

C. आनंद महिंद्रा

D. मुकेश अंबानी

9. कोविड वर्ष की स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य कौन कौन से है?

A. केरल  तमिलनाडु और तेलंगाना

B. राजस्थान तमिलनाडु और तेलंगाना

C. केरल  तमिलनाडु और राजस्थान

D. केरल  तेलंगाना और राजस्थान

10. अमेरिकी संगीतकार टीना टर्नर का  निधन हो गया ,वे किस पेशे से जुड़ी थीं?

A. लेखक

B. गायक

C. पत्रकार

D. राजनीती

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई दुर्लभ बीमारियों की नीति को लागू करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

2. वर्गीकृत दुर्लभ रोगों की संख्या लगभग 6,000-8,000 है, लेकिन 10% से भी कम दुर्लभ रोगों का उपचार उपलब्ध है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. स्टेटिस्टा साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राज़ील (कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक), वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और होंडुरास के बाद भारत दुनिया में कॉफी का छठा सबसे बड़ा उत्पादक है।

2. दक्षिण भारतीय कॉफी मिश्रण अपने स्वास्थ्य लाभों के चलते अधिक ध्यान आकृष्ट कर रहा है, यह विशेष रूप से दूध के साथ चिकोरी (Chicory) और कॉफी की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

3. दक्षिण भारतीय कॉफी मिश्रण में कॉफी और कासनी पाउडर का मिश्रण शामिल होता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा NVS-01 उपग्रह को GSLV-F12 का उपयोग करके सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था और 19 मिनट की उड़ान के बाद इसे सटीक रूप से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया गया

2. GSLV-F12 भारत के भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान की 15वीं उड़ान है और स्वदेशी साइरो स्टेज वाली 6वीं उड़ान है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

2. ब्रह्मोस एयरोस्पेस का गठन भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और संयुक्त स्टॉक कंपनी “मिलिट्री इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम NPO Mashinostroyenia” के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया था।

3. कंपनी की स्थापना 12 फरवरी, 1988 को भारत गणराज्य और रूसी संघ के बीच हस्ताक्षरित एक अंतर-सरकारी समझौते के माध्यम से भारत में की गई थी।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

उत्तरः 1) A 

व्याख्या

1990 बैच की सदस्य सुमन शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।

यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुमन शर्मा ने 30 से अधिक वर्षों तक भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के एक अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उत्तरः 2) B 

व्याख्या

भारतीय हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और सनवाला राम विश्नोई को मरणोपरांत डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

दिवंगत हेड कांस्टेबलों की ओर से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज द्वारा पदक प्राप्त किए गए।

डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल मरणोपरांत उन शांति सैनिकों को दिया जाता है, जिन्होंने शांति अभियानों के दौरान अपनी जान गंवाई है।

पुरस्कार समारोह संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ।

पदक का नाम संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डेग हैमरस्कॉल्ड के नाम पर रखा गया है।

उत्तरः 3) C 

व्याख्या

जापानी अभिनेता याकुशो कोजि को परफ़ेक्ट डेज़फ़िल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कान फ़िल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फ़िल्म का निर्देशन जर्मनी के विम वेन्डर्स ने किया है।

वेनिस और बर्लिन के साथ कान फ़िल्मोत्सव दुनिया के तीन प्रमुख फ़िल्म समारोहों में से एक है।

19 साल में पहली बार किसी जापानी अभिनेता ने यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले 2004 में नोबडी नोज़ फ़िल्म में अपनी भूमिका के लिए यागिरा यूया यह पुरस्कार जीतने वाले पहले जापानी बने थे। इस फ़िल्म का निर्देशन कोरेएदा हिरोकाज़ु ने किया था।

फ़िल्म मॉन्स्टर के लिए जापानी पटकथा लेखक साकामोतो यूजि को सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार से नवाज़ा गया है।इस फ़िल्म का निर्दशन भी कोरेएदा हिरोकाज़ु ने किया है।

सर्वोच्च पुरस्कार पाल्म दोर, जस्टिन ट्रिए द्वारा निर्देशित फ़्राँसीसी रहस्यमयी फ़िल्म अनैटमी ऑफ़ द फ़ॉल को गया।

उत्तरः 4) D 

व्याख्या

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में चीन के वेंग होंगयांग पर कड़े मुकाबले में तीन गेमों में जीत के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता।

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज प्रणॉय ने चीन के वेंग होंग यांग को 21-19, 13-21, 21-18 से हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। यह 30 वर्षीय प्रणय का छह वर्षों में पहला पुरुष एकल खिताब भी था।

उत्तरः 5) A 

व्याख्या

नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड को देश में दूसरी जलविद्युत परियोजना विकसित करने की अनुमति देने का फैसला किया।

वर्तमान में एसजेवीएन पूर्वी नेपाल में अरुण नदी पर स्थित एक रन आफ रिवर 900-मेगावाट अरुण III जलविद्युत परियोजना विकसित कर रहा है, जो 2024 में पूरी होने वाली है।

उत्तरः 6) B 

व्याख्या

तंबाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम है “हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं”।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पहल को 1987 में WHO द्वारा अपनाया गया था।

इसके बाद 1988 में संकल्प डब्ल्यूएचए 42.19 पारित किया गया, जिसमें 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के रूप में जारी किया गया।

भारत में धूम्रपान करने वाले

इस अध्ययन के अनुसार, 2019 में भारत में 15-24 आयु वर्ग के लगभग 20 मिलियन धूम्रपान करने वाले थे। यह दुनिया भर में तंबाकू धूम्रपान करने वालों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

उत्तरः 7) C 

व्याख्या

परमिंदर चोपड़ा को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने नेटवर्थ के आधार पर भारत की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का अगला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनने की सिफारिश की है।

परमिंदर चोपड़ा 2005 से पीएफसी के साथ काम कर रहीं हैं और 2020 से निदेशक (वित्त) और सीएफओ के रूप में सेवा कर रहीं हैं।

वह निदेशक मंडल की सदस्य भी हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में पीएफसी ने अपने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 7 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की, जो 5,241.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

उत्तरः 8) D 

व्याख्या

भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी को यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के पार्टियों के सम्मेलन (सीओपी28) के 28वें सत्र के लिए सलाहकार समिति में नामित किया गया है।

यह समिति जलवायु परिवर्तन पर कांफ्रेंस ऑफ दी पार्टी (COP28) के 28वें सत्र के लिए मार्गदर्शन और सलाह देने का काम करेगी।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के डायरेक्टर जनरल सुनीता नारायण के अलावा अंबानी एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें COP28 के प्रेसिडेंट की एडवाइजरी कमेटी में शामिल किया गया है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दे रही है।

इसके साथ ही वह अपने कन्वेशनल क्रूड रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल बिजनेस में डायवर्सिटी ला रहे हैं। इसी कारण से अंबानी को समिति के 31 इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स में शामिल किया गया है।

उत्तरः 9) A 

व्याख्या

नीति आयोग के वार्षिक ‘स्वास्थ्य सूचकांक’ (NITI Aayog Health Index) में कोविड वर्ष 2020-21 के लिए ‘बड़े राज्यों’ में तीन दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्टेट के रूप में उभरे हैं. जबकि ‘छोटे राज्यों’ में त्रिपुरा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है.

उत्तरः 10) B 

व्याख्या

दुनिया संगीत उद्योग में एक आइकन टीना टर्नर के निधन का शोक मना रही है।

उन्होंने 80 के दशक में पॉप सनसनी बनने से पहले 60 और 70 के दशक में एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रॉक-एंड-रोल कलाकार के रूप में इतिहास रचा था।

26 नवंबर, 1939 को टेनेसी के नटबश में अन्ना मे बुलॉक के रूप में जन्मी टीना टर्नर की संगीत यात्रा तब शुरू हुई जब वह इके टर्नर के बैंड में शामिल हुईं।

दोनों ने “रिवर डीप, माउंटेन हाई” जैसे हिट गानों और क्रीडेंस क्लियरवॉटर रिवाइवल के “प्राउड मैरी” के कवर के साथ बड़ी सफलता हासिल की।

संगीत में टीना के योगदान और उनके सांस्कृतिक महत्व को आठ ग्रैमी और एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

उत्तरः 11) A

व्याख्या

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई दुर्लभ बीमारियों की नीति को लागू करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने  दुर्लभ बीमारी नीति को लागू करने और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दर्ज मामलों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया था।

दुर्लभ रोग

वर्गीकृत दुर्लभ रोगों की संख्या लगभग 6,000-8,000 है, लेकिन 5% से भी कम दुर्लभ रोगों का उपचार उपलब्ध है।

उदाहरण: लाइसोसोमल स्टोरेज डिसआर्डर (LSD), पोम्पे डिज़ीज़, सिस्टिक फाइब्रोसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्पाइना बिफिडा, हीमोफीलिया आदि।

लगभग 95% दुर्लभ रोगों का कोई स्वीकृत उपचार नहीं है और 10 में से 1 से कम रोगियों को रोग-विशिष्ट उपचार प्राप्त होता है।

इनमें से 80% रोगों की उत्पत्ति आनुवंशिक होती है।

इन रोगों की विभिन्न देशों में अलग-अलग परिभाषाएँ हैं। जनसंख्या में ये रोग 10,000 में से 1 या 10,000 में से प्रति 6 में प्रचलित हैं।

उत्तरः 12) D

व्याख्या

स्टेटिस्टा साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राज़ील (कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक), वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और होंडुरास के बाद भारत दुनिया में कॉफी का छठा सबसे बड़ा उत्पादक है।

हाल के दिनों में दक्षिण भारतीय कॉफी मिश्रण अपने स्वास्थ्य लाभों के चलते अधिक ध्यान आकृष्ट कर रहा है, यह विशेष रूप से दूध के साथ चिकोरी (Chicory) और कॉफी की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

दक्षिण भारतीय कॉफी मिश्रण

इसमें कॉफी और कासनी पाउडर का मिश्रण शामिल होता है।

यह मिश्रण अनूठे स्वाद और विशेषताओं से युक्त है।

चिकोरी

यूरोप और एशिया मूल की स्थानिक जड़ी-बूटी।

इसमें इंसुलिन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद एक स्टार्चयुक्त पदार्थ है, जो गेहूँ, प्याज़, केले, लीक, चुकंदर और शतावरी सहित विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों एवं जड़ी-बूटियों में पाया जाता है।

इसमें हल्के रेचक गुण होते हैं और यह सूजन को कम करता है तथा बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव क्षति के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

चिकोरी में  कैफीन की अनुपस्थिति इसे कॉफी, जिसमें कैफीन होता है ।

उत्तरः 13) A

व्याख्या

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा NVS-01 उपग्रह को GSLV-F12 का उपयोग करके सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था और 19 मिनट की उड़ान के बाद इसे सटीक रूप से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया गया

।GSLV-F12 भारत के भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle- GSLV) की 15वीं उड़ान है और स्वदेशी साइरो स्टेज वाली 9वीं उड़ान है। स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ GSLV की यह छठी परिचालन उड़ान है।

NVS-01

यह उपग्रह इसरो के नेविगेशनल सैटेलाइट (NVS) शृंखला के पेलोड की दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है।

इसका वज़न 2,232 किलोग्राम है, जो इसे तारामंडल में सबसे भारी बनाता है।

NVS-01 नेविगेशन पेलोड के साथ L1, L5 और S बैंड भेजा गया।

उत्तरः 14) A

व्याख्या

भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का गठन भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और संयुक्त स्टॉक कंपनी “मिलिट्री इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम NPO Mashinostroyenia” (पहले रूस के संघीय राज्य एकात्मक उद्यम NPOM के रूप में जाना जाता था) के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया था।

कंपनी की स्थापना 12 फरवरी, 1998 को भारत गणराज्य और रूसी संघ के बीच हस्ताक्षरित एक अंतर-सरकारी समझौते के माध्यम से भारत में की गई थी।

ब्रह्मोस-नाम ब्रह्मपुत्र और मोस्क्वा नदियों का प्रतिनिधित्व करता है।कंपनी की स्थापना भारतीय पक्ष से 50.5% और रूसी पक्ष से 49.5% के साथ $250 मिलियन की अधिकृत पूंजी के साथ की गई थी।

डीआरडीओ और एनपीओएम दोनों भागीदारों की तकनीकी क्षमता को साझा करके सहयोग संभव हुआ।

You missed

Login

error: Content is protected !!