सोम. मई 6th, 2024

1. किसे BRICS सीसीआई महिला वर्टिकल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A. रूबी सिन्हा

B. टीना डाबी

C. प्रियंका सूद

D. ज्योत्स्ना त्रिपाठी

2. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

A. 135th

B. 127th

C. 148th

D. 139th

3. किसे गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A. सुधीर मांकड़

B. भूपेन्द्र पटेल

C. हसमुख अधिया

D. नरेंद्र सिंह

4. भारतीय सेना ने कहाँ पर विशाल सैन्य अभ्यास ‘अग्निस्त्र 1’ का आयोजन किया है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. जम्मू कश्मीर

C. उत्तराखंड

D. लद्दाख

5. भारत ने किसे हराकर पहला ‘एसीसी वुमन टी-20 इमर्जिंग एशिया कप-2023’ जीता है?

A. बांग्लादेश

B. पाकिस्तान

C. श्रीलंका

D. नेपाल

6. किस एयरलाइंस को स्काईट्रैक्स का दुनिया की सबसे अच्छी विमानन कंपनी का खिताब मिला है?

A. इतिहाद एयरलाइन्स

B. सिंगापुर एयरलाइंस

C. कतर एयरलाइन्स

D. यूनाइटेड एयरलाइन्स

7. हाल ही में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ कौन विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है?

​​​​​​ A. एलेन बर्सेट

B. एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़

C. नरेंद्र मोदी

D. एंथोनी अल्बानीज़

8. अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है?

A. 20 जून

B. 21 जून

C. 22 जून

D. 23 जून

9. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 शतक पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज़ क्रिकेटर कौन बने है?

A. शाइ होप

B. हैरी ब्रूक

C. ग्लेन मैक्सवेल

D. विराट कोहली

10. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

A. 21 जून

B. 23 जून

C. 22 जून

D. 24 जून

11. मिस्र ने किसे ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?

A. मैथियास कॉर्मन

B. विली वॉल्श

C. नरेंद्र मोदी

D. टेड्रोस एडनोम

12. मैक्सिको से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. दक्षिण मैक्सिको में एक प्राचीन ‘माया’ शहर की खोज की गई है. यहां के राष्ट्रीय मानव विज्ञान और इतिहास संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री- INAH) ने 20 जून को इसकी जानकारी दी.

2. इसे ओकोमटुन नाम दिया गया है, युकाटेक माया भाषा में जिसका अर्थ “पत्थर का स्तंभ” है, माना जाता है कि यह नया खोजा गया शहर 550 से  1000 ईस्वी के बीच युकाटन प्रायद्वीप के केंद्रीय तराई क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र रहा है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. दूरसंचार विभाग (DoT) ने इस बात पर चिंता व्‍यक्‍त की है कि कुछ ऐसे भारतीय इंटरनेशनल लॉन्ग-डिस्टेंस ऑपरेटर्स (ILDOs) जिनकी सबमरीन केबल प्रणाली में किसी तरह की कोई हिस्‍सेदारी नहीं है, वे भारत में इस तरह के केबल बिछाने/रखरखाव करने के लिये मंजूरी मांग रहे हैं।

2. इस संदर्भ में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘भारत में सबमरीन केबल लैंडिंग के लिये लाइसेंसिंग नीति और विनियामक तंत्र’ के संबंध में सिफारिशें जारी की हैं।

3. मुख्य CLSके मालिक को भारत में अपने CLS में SMC लैंडिंग से संबंधित सभी अनुमतियों/स्‍वीकृतियों के लिये अनुरोध करना होगा।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. गुजरात एनर्जी रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जीईआरएमआई) के वैज्ञानिकों ने सबसे पतले, हल्के और बायोडिग्रेडेबल पेपर-आधारित सुपरकैपेसिटर के विकास के साथ ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी में एक सफलता हासिल की है।

2. समुद्री शैवाल से प्राप्त यह नवोन्मेषी उपकरण कई लाभ प्रदान करता है.

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) तथा इन्वेस्ट इंडिया ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, नगालैंड के सहयोग से नगालैंड में ODOP संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया।

2. इस आयोजन का उद्देश्य एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) और PM गति शक्ति (लॉजिस्टिक्स) पहल के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

3. ODOP देश के प्रत्येक ज़िले से एक उत्पाद को बढ़ावा देने और ब्रांडिंग करके ज़िला स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की एक पहल है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पूर्वी अफ्रीका में लेक विक्टोरिया बेसिन (LVB) भारी बारिश, तूफान और बाढ़ से महत्वपूर्ण खतरों का सामना कर रहा है, जिससे क्षेत्र के समुदायों और स्थानिक जैव विविधता पर प्रतिकूल परिणाम हो रहे हैं।

2. नेचर जर्नल में प्रकाशित एक हालिया वैज्ञानिक रिपोर्ट ने LVB में होने वाले वर्षा परिवर्तन और इस संवेदनशील क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के अनुमानित प्रभावों पर प्रकाश डाला है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

Answer:

उत्तरः 1) A 

व्याख्या

रूबी सिन्हा को तीन साल के कार्यकाल के लिए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री विमेन वर्टिकल (ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रूबी सिन्हा शीएटवर्क और कम्यून ब्रांड कम्युनिकेशंस की संस्थापक हैं।

सिन्हा ने शबाना नसीम का स्थान लिया है, जो ब्रिक्स सीसीआई के कार्यकारी निदेशक और ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई के मुख्य संरक्षक के पद पर स्थानांतरित हो गई हैं।

उत्तरः 2) B 

व्याख्या

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान 146 देशों में से 127वें स्थान पर है।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2006 में स्थापित किया गया था और यह इसका 17वां संस्करण है।

इसे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है।

यह 146 देशों में लैंगिक समानता को मापता है और क्रॉस-कंट्री विश्लेषण को सक्षम बनाता है।

उत्तरः 3) C 

व्याख्या

हसमुख अधिया को GIFT सिटी लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हसमुख अधिया एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त नौकरशाह और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव और राजस्व सचिव हैं।

हसमुख अधिया से पहले गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव सुधीर मांकड़ अध्यक्ष पद पर थे।

उत्तरः 4) D

व्याख्या

इस अग्निस्त्र- 1 अभ्यास में भारतीय सेना के विभिन्न तोपखाने प्लेटफार्म शामिल थे। जिनमें नव शामिल कोरियाई के-9 वज्र-टी 155 मिमी / 52 कैलिबर स्व-चालित होवित्जर (एसपीएच), एफएच-77 बोफोर्स 155 मिमी/39 कैलिबर टो किए गए होवित्जर और मोर्टार शामिल थे।

भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने ‘अग्निस्त्र-1’ अभ्यास का आयोजन पूर्वी लद्दाख में किया।

इस अभ्यास में एंटी टैंक मिसाइलों और कार्ल गुस्ताव रॉकेट लॉन्चर (आरएल) का भी इस्तेमाल किया गया।

उत्तरः 5) A 

व्याख्या

हॉन्ग कॉन्ग में खेले जा रहे इमर्जिंग विमेंस एशिया कप 2023 को भारतीय ए महिला टीम ने अपने नाम कर लिया है.

फाइनल मुकाबले में भारतीय ए विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से मात दी. खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे.

बांग्लादेश की पूरी टीम 96 रन बनाकर सिमट गई. भारतीय महिला टीम की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए.

उत्तरः 6) B 

व्याख्या

अग्रणी उपभोक्ता-विमानन वेबसाइट स्काईट्रैक्स की रैंकिंग के अनुसार, सिंगापुर एयरलाइंस को वर्ष 2018 के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन घोषित किया गया है।

सिंगापुर स्थित एयरलाइन 2017 में दूसरे स्थान पर थी, जबकि वर्ष 2004, 2007 और 2008 में भी इसने शीर्ष पर रहकर ख्याति अर्जित की थी। दिलचस्प बात यह है कि एशिया की एयरलाइंस स्काईट्रैक्स की रैंकिंग में शीर्ष 10 में से 9 स्थानों पर हावी हैं।

सिंगापुर स्थित एयरलाइन को मंगलवार को लंदन में एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्तरः 7) C 

व्याख्या

अमेरिका स्थित कन्सल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने।

स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट अप्रूवल रेटिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन अप्रूवल रेटिंग में 8वें स्थान पर हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक विश्व के 22 नेताओं में 13वें स्थान पर हैं।

नवीनतम अनुमोदन रेटिंग जून की 7 से 13 तारीख तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं।

उत्तरः 8) D

व्याख्या

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य विधवाओं, विशेषकर गरीबी का सामना करने वाली चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस 2023 का विषय “लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” है।

विधवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष नया विषय पेश करता है।

2023 के लिए चुना गया विषय लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में नवीन समाधानों और तकनीकी प्रगति की भूमिका पर जोर देता है।

इसकी स्थापना 2005 में द लूम्बा फाउंडेशन द्वारा की गई थी।

उत्तरः 9) A 

व्याख्या

वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाइ होप वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज़ 15 शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उन्होंने विश्व कप क्वॉलिफायर-2023 के मैच में नेपाल के खिलाफ अपना 15वां शतक पूरा किया।

होप ने अपने 15 शतक 105 पारियों के दौरान पूरी की वही विराट कोहली ने 106 पारियों में अपने 15 वनडे शतक पूरे किये थे।

उत्तरः 10) B 

व्याख्या

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस दुनिया भर में प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है. यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1948 में की गयी थी. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून 1894 को की गयी थी. आईओसी इस दिन खेल और ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है.

उत्तरः 11) C 

व्याख्या

अमेरिकी दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे।उन्हें राजधानी काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

वर्ष 1915 में शुरू किया गया यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने मिस्र या मानवता की अमूल्य सेवा की हो।यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना होता है, जिसमें वर्गाकार सोने की तीन इकाइयां शामिल हैं, जिनमें मिस्र पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन के प्रतीक शामिल हैं।

उत्तरः 12) A

व्याख्या

दक्षिण मैक्सिको में एक प्राचीन ‘माया’ शहर की खोज की गई है. यहां के राष्ट्रीय मानव विज्ञान और इतिहास संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री- INAH) ने 20 जून को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हजार साल पुराना ये शहर अपने वक्त में दुनिया का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था. उनके मुताबिक ये अमेरिका की माया सभ्यता का हिस्सा हुआ करता था.

प्राचीन माया शहर से संबंधित प्रमुख खोजें

मैक्सिको में राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान (National Institute for Anthropology and History- INAH) ने ओकोमटुन के अभियान का नेतृत्व किया।

अनुसंधान दल ने पूरे क्षेत्र में पूर्व-हिस्पैनिक संरचनाओं की पहचान करने के लिये हवाई लेज़र स्कैनिंग का उपयोग किया।

इसे ओकोमटुन नाम दिया गया है, युकाटेक माया भाषा में जिसका अर्थ “पत्थर का स्तंभ” है, माना जाता है कि यह नया खोजा गया शहर 250 से  1000 ईस्वी के बीच युकाटन प्रायद्वीप के केंद्रीय तराई क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र रहा है।

यह माया सभ्यता की उन्नत सामाजिक और धार्मिक प्रथाओं के बारे में अमूल्य अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता है, जो अपने परिष्कृत गणितीय कैलेंडर के लिये जानी जाती है।

उत्तरः 13) D

व्याख्या

दूरसंचार विभाग (DoT) ने इस बात पर चिंता व्‍यक्‍त की है कि कुछ ऐसे भारतीय इंटरनेशनल लॉन्ग-डिस्टेंस ऑपरेटर्स (ILDOs) जिनकी सबमरीन केबल प्रणाली में किसी तरह की कोई हिस्‍सेदारी नहीं है, वे भारत में इस तरह के केबल बिछाने/रखरखाव करने के लिये मंजूरी मांग रहे हैं।

इस संदर्भ में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘भारत में सबमरीन केबल लैंडिंग के लिये लाइसेंसिंग नीति और विनियामक तंत्र’ के संबंध में सिफारिशें जारी की हैं।

इंटरनेशनल लॉन्ग-डिस्टेंस/इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स श्रेणी A (ILD/ISP-A) में संशोधन करके केबल लैंडिंग स्टेशन (CLS) स्थानों की दो श्रेणियों को शामिल करने की अनुमति दी गई है- मुख्य CLSऔर CLS “प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस”।

मुख्य CLSके मालिक को भारत में अपने CLS में SMC लैंडिंग से संबंधित सभी अनुमतियों/स्‍वीकृतियों के लिये अनुरोध करना होगा।

CLS ‘उपस्थिति बिंदु’ को वैध अवरोधन की अनुमति एवं अपेक्षित सुरक्षा अभ्यास को पूरा करने की आवश्यकता है।

उत्तरः 14) C

व्याख्या

गुजरात एनर्जी रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जीईआरएमआई) के वैज्ञानिकों ने सबसे पतले, हल्के और बायोडिग्रेडेबल पेपर-आधारित सुपरकैपेसिटर के विकास के साथ ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी में एक सफलता हासिल की है। समुद्री शैवाल से प्राप्त यह नवोन्मेषी उपकरण कई लाभ प्रदान करता है.

पेपरबेस्ड सुपरकैपेसिटर

GERMI शोधकर्त्ताओं द्वारा विकसित पेपर-बेस्ड सुपरकैपेसिटर अपनी तरह का सबसे पतला और सबसे हल्का सुपरकैपेसिटर है।

समुद्री शैवाल से प्राप्त सेलुलोज़ नैनोफाइबर के लाभ से टीम ने सफलतापूर्वक एक एनोडिक पेपर सुपरकैपेसिटर बनाया जो असाधारण लचीलापन (Tensile Strength), प्रदर्शन और लागत-प्रभावशीलता प्रदर्शित करता है।

उत्तरः 15) D

व्याख्या

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) तथा इन्वेस्ट इंडिया ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, नगालैंड के सहयोग से नगालैंड में ODOP संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया।इस आयोजन का उद्देश्य एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) और PM गति शक्ति (लॉजिस्टिक्स) पहल के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

आयोजन के प्रमुख बिंदु

बाज़ार पहुँच बढ़ाना: आयोजन का एक प्राथमिक उद्देश्य यूरोपीय संघ (EU), स्विट्ज़रलैंड जैसे अन्य विदेशी बाज़ारों में भारतीय उत्पादों विशेष रूप से नगालैंड की बाज़ार तक पहुँच में सुधार करना था।

बुनियादी ढाँचे का विकास: नगालैंड के ODOP उत्पादों का समर्थन करने के लिये रसद सुविधाओं में सुधार के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला गया

एक ज़िला एक उत्पाद पहल 

ODOP देश के प्रत्येक ज़िले से एक उत्पाद को बढ़ावा देने और ब्रांडिंग करके ज़िला स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की एक पहल है।

इसका उद्देश्य प्रत्येक ज़िले की स्थानीय क्षमता, संसाधनों, कौशल और संस्कृति का लाभ उठाना तथा घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाना है।

देश के सभी 761 ज़िलों से 1000 से अधिक उत्पादों का चयन किया गया है। इस पहल में कपड़ा, कृषि, प्रसंस्कृत सामान, फार्मास्यूटिकल्स और औद्योगिक वस्तुओं समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त जनवरी 2023 में स्विट्ज़रलैंड के दावोस में भारतीय पक्ष की ओर से विश्व आर्थिक मंच पर कई ODOP उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था।

उत्तरः 16) C

व्याख्या

पूर्वी अफ्रीका में लेक विक्टोरिया बेसिन (LVB) भारी बारिश, तूफान और बाढ़ से महत्वपूर्ण खतरों का सामना कर रहा है, जिससे क्षेत्र के समुदायों और स्थानिक जैव विविधता पर प्रतिकूल परिणाम हो रहे हैं।

नेचर जर्नल में प्रकाशित एक हालिया वैज्ञानिक रिपोर्ट ने LVB में होने वाले वर्षा परिवर्तन और इस संवेदनशील क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के अनुमानित प्रभावों पर प्रकाश डाला है।

पूर्वी अफ्रीका को घेरने वाला LVB विशेष रूप से भारी बारिश, तूफान और बाढ़ के प्रति संवेदनशील है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के अस्तित्व और पानी तक पहुंच को खतरा है।

इन चरम जलवायु घटनाओं का बड़ी मानव आबादी और क्षेत्र की अद्वितीय जैव विविधता दोनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित वैज्ञानिक रिपोर्ट, LVB में वर्षा परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताती है।

यह वर्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलावों की उपस्थिति और निकट भविष्य में चरम जलवायु घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति पर प्रकाश डालती है, जिससे क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियाँ और बढ़ जाती हैं।

You missed

Login

error: Content is protected !!