गुरु. मई 2nd, 2024
1
Created on By Admin Current Hunt

UPSC Hindi Quiz 05.07.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. पंचायत विकास सूचकांक’ योजना से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि गांवों में लक्षित विकास के लिए विभिन्न संकेतकों का मूल्यांकन करने के लिहाज से केंद्र सरकार ने ‘पंचायत विकास सूचकांक’ (पीडीआई) तैयार किया है।

2. PDI एक समग्र सूचकांक है जो सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के स्थानीयकरण को प्राप्त करने में पंचायतों के प्रदर्शन को मापता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत के विदेश मंत्री और फिलीपींस के समकक्ष के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक आयोजित की गई थी।

2. भारत और फिलीपींस समुद्री सुरक्षा पर विशेष बल देने के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

3. दोनों देशों का लक्ष्य समुद्री डोमेन जागरूकता (MDA) क्षमताओं को बढ़ाने के लिये समुद्री डोमेन जागरूकता (MDA), संयुक्त गश्त और सूचना के आदान-प्रदान पर सहयोग करना है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. PEN पिंटर पुरस्कार, 2023 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रसिद्ध कवि और लेखक माइकल रोसेन को उनके साहित्यिक योगदान के लिये प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया।

2. इस पुरस्कार का नाम रोल्ड पिंटर के नाम पर रखा गया था, जो इंग्लिश PEN के उपाध्यक्ष और इंटरनेशनल PEN राइटर्स इन प्रिज़न कमेटी (WiPC) के सक्रिय सदस्य थे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. 64वीं ग्लोबल एन्वायरनमेंट फैसिलिटी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. ब्राज़ील में आयोजित 64वीं ग्लोबल एन्वायरनमेंट फैसिलिटी (GEF) परिषद की बैठक में शासी निकाय ने जलवायु, जैवविविधता और प्रदूषण की समस्या से निपटने के प्रयासों में तेज़ी लाने के लिये 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के संवितरण को मंज़ूरी दी है।

2. यह GEF-12 फंडिंग अवधि (2022 और 2026 तक चलने वाला) की दूसरी कार्य योजना है।

3. वैश्विक पर्यावरण सुविधा (Global Environment Facility- GEF) की स्थापना वर्ष 1992 के रियो अर्थ समिट से एक दिन पहले की गई थी।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यूके-भारत सप्ताह समारोह के दौरान एक विशेष अवसर पर, अनुभवी सैनिक राजिंदर सिंह धट्ट को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा प्रतिष्ठित पॉइंट ऑफ़ लाइट पुरस्कार प्रदान किया गया।

2. धट्ट, जो वर्तमान में दक्षिण पश्चिम लंदन के हाउंस्लो में रहते हैं, उनका जन्म 1931 में विभाजन-पूर्व भारत में हुआ था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Your score is

The average score is 0%

0%

Login

error: Content is protected !!