शनि. मई 11th, 2024
  • कंबोडिया के किंग नोरोडोम सिहामोनी (Norodom Sihamoni) ने पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के बेटे – हुन मैनेट (Hun Manet) को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है.
  • किंग द्वारा एक शाही फरमान जारी कर संसद के 7वें जनादेश के लिए डॉ. हुन मानेट को कंबोडिया का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. कंबोडियन चुनाव 2023 के दौरान, हुन सेन की पार्टी कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी.
  • कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है  नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है।
  • कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था।
  • कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है।
  • कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है।

Login

error: Content is protected !!