शुक्र. मई 3rd, 2024
  • वैज्ञानिक शोधकर्ताओं ने गहरे समुद्र में आइसोपॉड की एक नई प्रजाति का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम पर रखा है।
  • इस नई प्रजाति का नाम ब्रूसथोआ इसरो रखा गया है। यह नाम इसरो के सफल अंतरिक्ष अभियानों के सम्मान में दिया गया है।
  • छोटी मछली-परजीवी क्रस्टेशियन की खोज स्पाइनजॉ ग्रीनआई की गिल कैविटी के आधार से की गई है। यह ब्रूसथोआ प्रजाति से संबंधित है।
  • इस नई प्रजाति की पहचान पी. टी. अनीश द्वारा की गई, जो सेटो इनलैंड सी कार्बन न्यूट्रल रिसर्च सेंटर में सहायक प्रोफेसर हैं।
  • स्पाइनीजॉ ग्रीनआई एक मछली की प्रजाति है, जो केरल तट से 250-450 मीटर की गहराई पर पाई जाती है।
  • ब्रूसथोआ इसरो भारत में प्रलेखित होने वाली इस जीनस की दूसरी प्रजाति है।

Login

error: Content is protected !!