गुरु. मई 2nd, 2024

1. किसे डीबीएस बैंक इंडिया ने नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

A. रजत वर्मा

B. संजय कुमार

C. संदीप मिश्रा

D. कर्ण कुमार

2. किसके द्वारा 2023 क्रिकेट विश्व कप के लिए ‘जीतेंगे हम’ अभियान को प्रारंभ किया है?

A. माइक्रोसॉफ्ट

B. अडानी ग्रुप

C. रिलायंस ग्रुप

D. फ्लिपकार्ट

3. किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश में ‘वितस्ता सांस्कृतिक महोत्सव’ आयोजित किया गया है?

A. अंडमान निकोबार

B. हरियाणा

C. जम्मू कश्मीर

D. पंजाब

4. किसे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है?

A. अजय सिन्हा

B. विवेक कसाना

C. जी वेणुगोपाल

D. के. वेणुगोपाल

5. टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत में अग्रणी विश्वविद्यालय कौन सा है?

A. भारतीय विज्ञान संस्थान

B. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

C. जादवपुर विश्वविद्यालय

D. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

6. किस भारतीय शहर में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय खेल फिल्म उत्सव का आयोजन किया गया है?

A. मुंबई

B. कोलकता

C. चेन्नई

D. पटना

7. फीफा ने किस देश को अंडर-17 विश्व कप 2023 की मेजबानी सौंपी है?

A. वियतनाम

B. क़तर

C. इंडोनेशिया

D. क्यूबा

8. G20 के तीसरे इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है?

A. लखनऊ

B. पटना

C. जयपुर

D. ऋषिकेश

9. किस टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सुपर ओवर में सबसे बड़ा टोटल बनाया है?

A. नीदरलैंड्स

B. जिम्बाब्वे

C. वेस्टइंडीज़

D. श्रीलंका

10. वर्ल्ड एनर्जी रिपोर्ट से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. युनाइटेड किंग्डम स्थित द एनर्जी इंस्टिट्यूट की “वर्ल्ड एनर्जी रिपोर्ट” के अनुसार अक्षय ऊर्जा की बढ़ोत्तरी से जीवाश्म ईंधनों की खपत पर कोई असर नहीं हुआ है।

2. इस रिपोर्ट के अनुसार अब भी कुल ऊर्जा का 52 प्रतिशत हिस्सा कोयले से पूरा हो रहा है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. उत्तर प्रदेश के सात विशिष्ट उत्पादों को हाल ही में चेन्नई स्थित भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री द्वारा भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है।

2. एक पंजीकृत GI टैग 20 वर्षों के लिये वैध होता है।

3. GI टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्त्ताओं या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग के नवीनतम संस्करण में विश्व के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में जगह बनाकर एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

2. यह उल्लेखनीय उपलब्धि आठ वर्ष बाद प्राप्त हुई है जब भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बंगलूरू ने इसी प्रकार की उपलब्धि हासिल की थी।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. खनिज सुरक्षा साझेदारी (Minerals Security Partnership – MSP) के रूप में जानी जाने वाली वैश्विक पहल, जिसे महत्वपूर्ण खनिज गठबंधन (critical minerals alliance) भी कहा जाता है, उसकी घोषणा जून 2022 में की गई थी।

2. इस साझेदारी का प्राथमिक लक्ष्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज बाजार में चीन के प्रभुत्व को कम करते हुए भाग लेने वाले देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की स्थिर आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

3. MSP कोबाल्ट, निकल, लिथियम और 17 “दुर्लभ पृथ्वी” खनिजों सहित महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर फोकस करता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

Answer:

उत्तरः 1) A 

व्याख्या

डीबीएस बैंक इंडिया ने रजत वर्मा को भारत में संस्थागत बैंकिंग का प्रबंध निदेशक और प्रमुख नियुक्त किया गया।

रजत वर्मा एचएसबीसी इंडिया से डीबीएस बैंक इंडिया में शामिल हुए, जहां उन्होंने भारत में वाणिज्यिक बैंकिंग के प्रबंध निदेशक और देश प्रमुख का पद संभाला।

डीबीएस बैंक लिमिटेड

यह एक सिंगापुरी बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा निगम है।

इसका मुख्यालय सिंगापुर के मरीना बे जिले में मरीना बे फाइनेंशियल सेंटर में है।

बैंक को पहले द डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

21 जुलाई 2003 को, बैंक ने अपनी वैश्विक भूमिका को प्रतिबिंबित करने के लिए डीबीएस नाम अपनाया।

उत्तरः 2) B 

व्याख्या

जीतेंगे हम अभियान अदाणी समूह के स्थापना दिवस समारोह के दौरान, गौतम अदाणी के 61वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया।

इस कार्यक्रम में 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य आगामी आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले मनोबल बढ़ाना है।

जीतेंगे हम अभियान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्रीय गौरव और समर्थन के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

यह अभियान प्रशंसकों को विश्व कप में विजयी होने की टीम की क्षमता पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उत्तरः 3) C 

व्याख्या

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने श्रीनगर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वितस्ता महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

इस अवसर पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी केन्द्रीय गृह सचिव और सचिव संस्कृति मंत्रालय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री अमित शाह ने कहा कि यही वितस्ता है जो हज़ारों सालों से कश्मीर में अनेक अनुसंधानों की साक्षी रही है और इसे अनेक संस्कृतियों का मिलनस्थल बनने का सौभाग्य भी प्राप्त है। इसी झेलम ने आदिशंकर को भी देखा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के विद्वानों ने इसी भूमि से निकलकर ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी कलाओं का लोहा मनवाया है और इन सबका समन्वय आज की कश्मीर की संस्कृति मे देखने को मिंलता है।

उत्तरः 4) D

व्याख्या

अलाप्पुझा के जनरल अस्पताल के डॉक्टर डॉ. के. वेणुगोपाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए द्वारा स्थापित किया गया था।

डॉ. के. वेणुगोपाल को सामुदायिक सेवा की श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वह जनरल अस्पताल, अलाप्पुझा (केरल में शहर) में श्वसन चिकित्सा में मुख्य सलाहकार हैं।

पुरस्कार समारोह 1 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में आईएमए मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

उत्तरः 5) A 

व्याख्या

टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) द्वारा हाल ही में जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) भारत में अग्रणी विश्वविद्यालय है। रैंकिंग एशिया भर के विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन और प्रतिष्ठा को उजागर करती है।

IISc ने शीर्ष स्थान हासिल किया: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2023 में 48 वां स्थान हासिल करते हुए भारतीय विश्वविद्यालयों में सर्वोच्च स्थान का दावा किया है।

शीर्ष 200 में भारतीय विश्वविद्यालय: भारत ने रैंकिंग में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें कुल 18 विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 200 में शामिल हैं। ये संस्थान वैश्विक मंच पर भारतीय उच्च शिक्षा की बढ़ती प्रमुखता को प्रदर्शित करते हैं।

टॉप 100 में भारतीय रैंकिंग: एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में, भारत का प्रतिनिधित्व चार संस्थानों द्वारा किया जाता है। IISc के साथ, जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च 68 वें, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज 77 वें और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय चीन के शियान जियाओतोंग विश्वविद्यालय के साथ 95 वें स्थान पर है।

उत्तरः 6) B 

व्याख्या

फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया (पूर्वी क्षेत्र), सोशल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से प्रथम अंतर्राष्ट्रीय खेल फिल्म महोत्सव का आयोजन 22 से 25 जून 2023 तक किया गया है।

इस महोत्सव में जर्मनी से चार, अमेरिका से एक, बांग्लादेश से एक और भारत से सात फिल्में प्रदर्शित की गई।

उत्तरः 7) C 

व्याख्या

आगामी फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन की मेजबानी इंडोनेशिया करेगा. इंडोनेशिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 नवम्बर से 02 दिसम्बर के बीच किया जायेगा.

शुरू में इसका आयोजन पेरू में किया जाना था लेकिन पेरू ने अपने बजट कारणों से पीछे हट गया. इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग लेंगी.

उत्तरः 8) D

व्याख्या

G20 तीसरी इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित की जा रही है.

यह बैठक शहरों के वित्तपोषण के सिद्धांतों पर विचार-विमर्श के साथ शुरू हुई.

भारत की अध्यक्षता में इस बार G20 बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. इस समय भारत G20 समूह का अध्यक्ष है.

G20 एक अंतरसरकारी मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

उत्तरः 9) A 

व्याख्या

नीदरलैंड की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट के बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

आईसीसी वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर-2023 के एक मैच के दौरान नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में 30 रन जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. नीदरलैंड्स के ऑल-राउंडर लोगन वैन बीक ने वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर जेसन होल्डर के सुपर ओवर में 30 रन बनाया.

क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सबसे बड़ा सुपर ओवर टोटल संयुक्त रूप से वेस्ट इंडीज पुरुष और वेस्ट इंडीज महिला टीम के पास  था. दोनों टीमों ने 25 रनों का स्कोर बनाया था.

उत्तरः 10) A

व्याख्या

युनाइटेड किंग्डम स्थित द एनर्जी इंस्टिट्यूट की “वर्ल्ड एनर्जी रिपोर्ट” के अनुसार अक्षय ऊर्जा की बढ़ोत्तरी से जीवाश्म ईंधनों की खपत पर कोई असर नहीं हुआ है।

इस रिपोर्ट के अनुसार अब भी कुल ऊर्जा का 82 प्रतिशत हिस्सा कोयले से पूरा हो रहा है।रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण ऊर्जा बाजार में पिछले साल भारी उथल-पुथल रही और गैस व कोयले की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गयी।

2022 में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में रिकॉर्ड 12 फीसदी की वृद्धि हुई लेकिन ऊर्जा बाजार पर कोयले, तेल और गैस की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पेरिस समझौते में तय किये गये लक्ष्यों को हासिल करना है तो ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन 2030 तक 2019 के स्तर से 43 फीसदी कम करना होगा।

इस साल पहली बार तेल कंपनी बीपी की जगह एनर्जी इंस्टिट्यूट ने यह सालाना रिपोर्ट जारी की है और ओद्यौगिक सलाहकार एजेंसियों केपीएमजी और कियर्नी ने भी इस रिपोर्ट को तैयार करने में मदद की।

उत्तरः 11) B

व्याख्या

उत्तर प्रदेश के सात विशिष्ट उत्पादों को हाल ही में चेन्नई स्थित भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री द्वारा भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है।

भौगोलिक संकेतक (GI) टैग

भौगोलिक संकेत (GI) टैग, एक ऐसा नाम या चिह्न है जिसका उपयोग उन कुछ उत्पादों पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबंधित होते हैं।

उदाहरण के लिये दार्जिलिंग चाय, कांचीपुरम सिल्क आदि।

GI टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्त्ताओं या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है।

यह उत्पाद दूसरों द्वारा नकल या अनुकरण किये जाने से भी बचाता है।

एक पंजीकृत GI टैग 10 वर्षों के लिये वैध होता है।

उत्तरः 12) C

व्याख्या

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग के नवीनतम संस्करण में विश्व के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में जगह बनाकर एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि आठ वर्ष बाद प्राप्त हुई है जब भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बंगलूरू ने इसी प्रकार की उपलब्धि हासिल की थी।

हालाँकि रैंकिंग सूची में उतार-चढ़ाव देखा गया है तथा IISc में 70 स्थान की गिरावट दर्ज की गई है।

इन परिवर्तनों का श्रेय यूनाइटेड किंगडम स्थित रैंकिंग एजेंसी क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा पेश किये गए संशोधित रैंकिंग मापदंडों को दिया जाता है।

उत्तरः 13) D

व्याख्या

खनिज सुरक्षा साझेदारी (Minerals Security Partnership – MSP) के रूप में जानी जाने वाली वैश्विक पहल, जिसे महत्वपूर्ण खनिज गठबंधन (critical minerals alliance) भी कहा जाता है, उसकी घोषणा जून 2022 में की गई थी।

इस साझेदारी का प्राथमिक लक्ष्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज बाजार में चीन के प्रभुत्व को कम करते हुए भाग लेने वाले देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की स्थिर आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

MSP कोबाल्ट, निकल, लिथियम और 17 “दुर्लभ पृथ्वी” खनिजों सहित महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर फोकस करता है। ये खनिज उन्नत प्रौद्योगिकियों जैसे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर पैनल और रक्षा अनुप्रयोगों के निर्माण के लिए आवश्यक हैं।

वर्तमान में, भारत खनिज सुरक्षा साझेदारी का हिस्सा नहीं है। हालाँकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, महत्वपूर्ण खनिजों पर इस वैश्विक गठबंधन में भारत के संभावित प्रवेश के संबंध में चर्चा होने की उम्मीद है।

खनिज सुरक्षा साझेदारी में जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्वीडन और यूरोपीय संघ सहित कई प्रमुख देश शामिल हैं। साथ मिलकर, इन देशों का लक्ष्य महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना और एक प्रमुख खिलाड़ी पर निर्भरता कम करना है।

Login

error: Content is protected !!