गुरु. मई 2nd, 2024

1. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स में भारत की रैंक क्या है?

A. 67वां

B. 68वां

C. 69वां

D. 70वां

2. संयुक्त राष्ट्र के आउटर स्पेस अफेयर्स के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. मीनाक्षी सिन्हा

B. आरती होला-मैनी

C. नवीन कालरा

D. रोमा रस्तोगी

3. किस बीमा कंपनी ने प्रीमियम के लिए व्हाट्सऐप और यूपीआई से पेमेंट सुविधा की शुरुआत की है?

A. एलआईसी

B. बजाज एलियांज

C. टाटा एआईए

D. भारतीय एक्सा

4. पंजाब के नए मुख्य सचिव के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है?

A. अजय कुमार

B. अभिषेक अवस्थी

C. राजेश अग्रवाल

D. अनुराग वर्मा

5. किसने कृषि भवन, नई दिल्ली में नंदी पोर्टल को लॉन्च किया?

A. परषोत्तम रूपाला

B. गोपाल राय

C. कैलाश गहलोत

D. राज कुमार आनंद

6. किस राज्य  के मुख्यमंत्री  ने  नुमालीगढ़ और गोहपुर को जोड़ने वाली  पहली पानी के नीचे सुरंग के निर्माण की घोषणा की?

A. तेलगाना

B. असम

C. राजस्थान

D. केरल

7. विश्व क्रिकेट में लगातार 100 टेस्ट खेलने वाले पहले गेंदबाज कौन बने है?

A. पैट कमिंस

B. राशिद खान

C. नाथन लियोन

D. रविचंद्रन आश्विन

8. कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ABADHA योजना लागू किया ?

A. तेलगाना

B. असम

C. राजस्थान

D. ओडिशा

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. केंद्रीय पोत नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा स्थानीय समुदायों की समस्याओं को अधिक सहयोगात्मक और तेजी से निपटाने में बंदरगाहों को सक्षम बनाने के प्रयास के तहत नए सीएसआर दिशा-निर्देश जारी किये गए।

2. नए दिशा-निर्देश के अनुसार बंदरगाह अब सीधे सीएसआर गतिविधियां चला सकेंगे।’सागर सामाजिक सहयोग’ न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन प्रणाली के अनुरूप कार्य करेगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा पहली बार भारत के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सूची तैयार की गई है।

2. इन खनिजों की आयात पर निर्भरता कम करना, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन बढ़ाना और देश के शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्यों का समर्थन करना।

3. यह खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने दुनिया भर में नशीली दवाओं के उपयोग से उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डाला है।

2. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाने वाले लोगों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से 23.2 मिलियन है, जो पिछले अनुमान की तुलना में 18% की वृद्धि दर्शाती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

Answer:

उत्तरः 1) A 

व्याख्या

विश्व आर्थिक मंच ने हाल ही में एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स जारी किया है.

इस रैंकिंग में भारत 67वें स्थान पर है. इस सूची में स्वीडन शीर्ष पर है.

टॉप 5 देशों में डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड और स्विट्जरलैंड शामिल है.

इस बार 120 देशों की लिस्ट जारी की गयी है. विश्व आर्थिक मंच एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है.

इसकी स्थापना 24 जनवरी 1971 को की गयी थी. 

उत्तरः 2) B 

व्याख्या

भारतीय मूल की उपग्रह उद्योग की विशेषज्ञ आरती होला-मैनी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOOSA) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

UNOOSA स्थायी आर्थिक और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रभावी अनुप्रयोग पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

उत्तरः 3) C 

व्याख्या

टाटा समूह समर्थित बीमा कंपनी टाटा एआईए ने व्हाट्सऐप और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के माध्यम से डिजिटल भुगतान की शुरुआत की है.

यह बीमा उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल है.

इस नई सुविधा के माध्यम से पॉलिसीधारक डिजिटल रूप से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं और प्रीमियम भुगतान की रिसीविंग भी प्राप्त कर सकते है.  

टाटा समूह कि कुल 96 कम्पनियां 7 अलग अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

उत्तरः 4) D

व्याख्या

पंजाब की राज्य सरकार ने राज्य के नए मुख्य सचिव के तौर पर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को नियुक्त किया है.

वह पंजाब राज्य के 42वें मुख्य सचिव होंगे. वर्तमान में वह गृह और न्याय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर कार्य कर रहे है.

वह 1989-बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. 

उत्तरः 5) A 

व्याख्या

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कृषि भवन, नई दिल्ली में नंदी (नई दवाओं और टीकाकरण प्रणाली के लिए एनओसी अनुमोदन) लॉन्च किया।

NANDI पोर्टल को भारत के पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में नियामक अनुमोदन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने और सुव्यवस्थित करने के लिए विकसित किया गया है।

NANDI पोर्टल का विकास केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) के सहयोग से किया गया था।

यह पोर्टल डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है और आईटी प्रणालियों का लाभ उठाकर न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के सिद्धांतों का प्रतीक है।

पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य पशु चिकित्सा उत्पाद प्रस्तावों के मूल्यांकन और परीक्षण में तेजी लाना, उनकी सुरक्षा, प्रभावकारिता और अनिवार्यता सुनिश्चित करना है।

उत्तरः 6) B 

व्याख्या

असम में पहली पानी के नीचे सुरंग का निर्माण नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की तैयारी के लिए निविदा अगले महीने में खुलेगी।

पानी के नीचे सुरंग का विचार ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कई पुलों और वाहनों और रेलवे दोनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्पन्न हुआ।

स्थान निर्धारित करने के लिए चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि सुरंग नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच बनाई जाएगी।

डीपीआर के लिए निविदा 4 जुलाई को खुलेगी और सरमा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सुरंग पर काम शुरू हो सकता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है, और एक बार सुरंग पूरी हो जाने पर, यह ब्रह्मपुत्र नदी के दोनों तटों, उत्तर और दक्षिण, को एक साथ करीब लाएगी।

उत्तरः 7) C 

व्याख्या

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन, राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार 100वां टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए है.

उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के प्लेयिंग 11 में शामिल होने के साथ ही हासिल कर ली.

उत्तरः 8) D

व्याख्या

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा कैबिनेट ने ABADHA योजना के लिए 4224.22 करोड़ रुपये के बढ़े हुए बजट को मंजूरी दे दी है। 

ABADHA का मतलब ‘Augmentation Basic Amenities and Development of Heritage and Architecture’ है। इस योजना का उद्देश्य पुरी को एक विश्व स्तरीय विरासत शहर में बदलना है।

उत्तरः 9) C

व्याख्या

केंद्रीय पोत नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा स्थानीय समुदायों की समस्याओं को अधिक सहयोगात्मक और तेजी से निपटाने में बंदरगाहों को सक्षम बनाने के प्रयास के तहत नए सीएसआर दिशा-निर्देश जारी किये गए।

नए दिशा-निर्देश के अनुसार बंदरगाह अब सीधे सीएसआर गतिविधियां चला सकेंगे।’सागर सामाजिक सहयोग’ न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन प्रणाली के अनुरूप कार्य करेगा।

सीएसआर गतिविधियों के लिए नए दिशा-निर्देश बंदरगाहों को एक रूपरेखा के तहत सामुदायिक कल्याण के लिए परियोजनाएं लाने, शुरू करने और तेजी से उसे पूरा करने में सहायक साबित होंगे।

इसमें स्थानीय समुदाय भी विकास और परिवर्तन के भागीदार बन सकते हैं।

उत्तरः 10) D

व्याख्या

भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा पहली बार भारत के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सूची तैयार की गई है।

इन खनिजों की आयात पर निर्भरता कम करना, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन बढ़ाना और देश के शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्यों का समर्थन करना।

यह खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा।

सूची उन खनिजों की पहचान करने और प्राथमिकता देने के लिए बनाई गई है जो उच्च तकनीक इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, परिवहन और रक्षा जैसे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

यह सूची खनन क्षेत्र में नीति निर्माण, रणनीतिक योजना और निवेश निर्णयों के लिए एक मार्गदर्शक ढांचे के रूप में काम करेगी।

यह पहल एक मजबूत और लचीला खनिज क्षेत्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के माध्यम से भारत के लिए ‘नेट जीरो’ लक्ष्य प्राप्त करने के बड़े दृष्टिकोण के अनुरूप है।

उत्तरः 11) A

व्याख्या

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने दुनिया भर में नशीली दवाओं के उपयोग से उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डाला है।

वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट 2023 शीर्षक वाली यह रिपोर्ट चिंताजनक आंकड़े प्रदान करती है और सार्वजनिक स्वास्थ्य, रोकथाम और उपचार सेवाओं तक पहुंच को प्राथमिकता देने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाने वाले लोगों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से 13.2 मिलियन है, जो पिछले अनुमान की तुलना में 18% की वृद्धि दर्शाती है।

यह तेज वृद्धि नशीली दवाओं की लत की निरंतर प्रकृति और प्रभावी हस्तक्षेप और सहायता प्रणालियों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करती है।

Login

error: Content is protected !!