गुरु. मई 2nd, 2024
  • 2023 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आसानी से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
  • भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
  • इसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ 6.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज. सिराज ने 6 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी.
  • श्रीलंका ने पहले खेलने के बाद फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को सिर्फ 51 रनों का लक्ष्य दिया था.
  • भारतीय टीम ने इस मामूली से लक्ष्य को सिर्फ 37 गेंदों में ही बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. गिल ने 6 चौके लगाए तो ईशान ने तीन चौके जड़े.

एशिया कप

  • एशिया कप की शुरुआत 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में हुई थी। इसी जगह नए बने एशियाई क्रिकेट परिषद का मुख्यालय भी है, जो एशिया कप का आयोजन करता है।
  • यह राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट था, जिसमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने भाग लिया था। पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ था।
  • यह ओडीआई और टी20 के प्रारूप में हर दो साल के अंतराल में आयोजित होता है।
1984 से 2023 तक एशिया कप विजेताओं की सूची
Yearविजेताउपविजेताहोस्टिंग देश
1984भारतश्रीलंकायूएई
1986श्रीलंकाPakistanश्रीलंका
1988भारतश्रीलंकाबांग्लादेश
1991भारतश्रीलंकाबांग्लादेश
1995भारतश्रीलंकायूएई
1997श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2000पाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेश
2004श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2008श्रीलंकाभारतपाकिस्तान
2010भारतश्रीलंकाश्रीलंका
2012पाकिस्तानबांग्लादेशबांग्लादेश
2014श्रीलंकापाकिस्तानबांग्लादेश
2016भारतबांग्लादेशबांग्लादेश
2018भारतबांग्लादेशयूएई
2022श्रीलंकापाकिस्तानयूएई
2023भारतश्रीलंकापाकिस्तान

एशिया कप विजेताओं की सूची-देशवार

  • भारतीय टीम एशिया कप में सबसे सफल रही है, जिसने अब तक हुए संस्करणों में से रिकॉर्ड आठ  बार टूर्नामेंट जीता है।
  • श्रीलंका छह जीत के साथ भारत से पीछे है, जबकि पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीता है।
  • शेष तीन देशों, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ने अभी तक एशिया कप में जीत हासिल नहीं की है।

एशिया कप विजेताओं की देशवार सूची इस प्रकार है:

टीमविजेताउपविजेताविजेता साल
भारत731984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018,2023
श्रीलंका661986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022
पाकिस्तान232000, 2012
बांग्लादेशअभी नहीं3अभी नहीं
अफ़ग़ानिस्तानअभी नहींअभी नहींअभी नहीं
हांगकांगअभी नहींअभी नहींअभी नहीं

Login

error: Content is protected !!